वायरल सचिव ने दर्ज कराई रिपोर्ट, जवाब में हिंदू संगठनों का भी जोरदार हंगामा​अधिकारियों पर कार्रवाई छुपाने का आरोप, विहिप और बजरंग दल ने थाने में दी तहरीर​CCTV फुटेज का हवाला देकर सचिव बोले- साजिश के तहत बाहर से लाया गया शव​पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन।

0
20260817_151558


​औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव कौड़ा शमशाबाद स्थित अस्थाई गोशाला में गोवंश को नोचे जाने का वीडियो वायरल होने और मामला मीडिया में उछलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच के लिए बीडीओ जहांगीराबाद मनीष मिश्रा, एडीओ पंचायत जगदेव गिरी और सचिव प्रदीप गोस्वामी गोशाला पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
​CCTV में दिखे दो युवक, सचिव का दावा—’रची गई साजिश’
​ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप गोस्वामी का दावा है कि फुटेज में दो युवक गोवंश के शव को बाहर से अंदर लाते दिख रहे हैं। आरोप है कि युवकों ने ही अन्य लोगों को कॉल करके भीड़ जुटाई और सोची-समझी योजना के तहत प्रकरण को अंजाम दिया। सचिव ने औरंगाबाद थाने में वीडियो क्लिप सौंपते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट डीएम कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और सीडीओ को भेजी गई है।
​हिंदू संगठनों में आक्रोश, अधिकारियों पर उल्टे आरोप
​सचिव द्वारा तहरीर दिए जाने की खबर मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के पदाधिकारी ग्रामीणों के साथ लामबंद हो गए। विहिप नेता दीपक अग्रवाल और नितिन सिंघल की अगुवाई में ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जमकर विरोध जताया।
​हिंदू संगठनों ने मामले में लापरवाही का आरोप लगाते हुए—
​ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप गोस्वामी
​पशु चिकित्सक डॉ. पारुल
​डिप्टी CVO अनिल तोमर
​केयरटेकर उदय सिंह
​ग्राम प्रधान मटरू, भूरा लोधी, एडीओ जगदेव गिरी व चतरू
​के खिलाफ कार्रवाई हेतु थाने में लिखित तहरीर सौंपी है।
​ग्रामीणों का दावा:
“शव पहले से गोशाला के अंदर ही था, जिसे केवल गेट तक लाया गया और फिर वहीं रख दिया गया। घटना से एक दिन पहले डॉक्टर ने इस गोवंश का इलाज भी किया था। अधिकारी खुद को बचाने के लिए ग्रामीणों पर झूठे आरोप मढ़ रहे हैं।”
​पुलिस का रुख
​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। कार्यवाहक एसओ सतीश चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed