शरारती तत्वों ने मीन भगवान की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान लोगों में आक्रोश मोहित चौहान ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
शिकारपुर : पहासू विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत कस्बा पहासू में बने भगवान विष्णु के अवतार मीन भगवान चौक पर स्थापित प्रतिमा को शरारती तत्वों द्वारा खंडित करने का प्रयास किया गया इस असामाजिक हरकत के कारण मीन भगवान की प्रतिमा को क्षति पहुंची है घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्यापत हो गया है इस निंदनीय कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरा रोष है फतेहगढ़ रानी वाला के प्रधान मोहित चौहान, ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए इसकी घोर निंदा की है उन्होंने कहा मीन भगवान की प्रतिमा के साथ की गई यह तोड़फोड़ एक बेहद घृणित और असामाजिक कृत्य है जिससे जनभावनाएं आहत हुई है मैं इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ मोहित चौहान, ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि मामले का तुरन्त संज्ञान लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं उन्होंने जल्द से जल्द दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है ताकि भविष्य में कोई इस प्रकार की घटना को अंजाम देने का साहस न कर सके ।
