कदाचार और अनुशासनहीनता में सिकंद्राबाद की जोखाबाद चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलम्बित एसएसपी की कार्रवाई से हड़कम्प

0
IMG-20260820-WA0027

बुलन्दशहर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सिकंद्राबाद क्षेत्र की जोखाबाद पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हरेन्द्र चौधरी, उपनिरीक्षक शीलेन्द्र कुमार, और आरक्षी अखिलेश कुमार, को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है यह कार्रवाई तीनों पुलिसकर्मियों पर लगे गम्भीर कदाचार, अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद की गई है एसएसपी की इस सख्त कार्रवाई से महकमे में हड़कम्प मच गया है स्थानीय सूत्रों और पीड़ितों के अनुसार निलम्बित चौकी प्रभारी हरेन्द्र चौधरी, पर निर्दोष युवकों को झूठे मुकदमों और आरोपों में फंसाकर धन उगाही करने के गम्भीर आरोप लम्बे समय से लग रहे थे आरोप है कि चौकी इंचार्ज फरियादियों और क्षेत्र के गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते थे तथा वर्दी के रौब में किसी की फरियाद नहीं सुनते थे क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि उपनिरीक्षक हरेन्द्र चौधरी, के पास जब भी कोई फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचता तो वे विभागीय अधिकारियों के नाम का भय दिखाकर उन्हें चुप करा देते थे गरीब और जरूरतमंद फरियादियों की अनदेखी कर केवल साधन सम्पन्न लोगों के मामलों में रुचि ली जाती थी यहां तक कि पुलिस महकमे के अन्य सहयोगियों या वरिष्ठ अधिकारियों के सिफारिशी फोन आने पर भी नियम-विरुद्ध कार्यप्रणाली को बढ़ावा दिया जाता था बिना निष्पक्ष जांच के गरीबों के मकानों और दुकानों पर कार्रवाई की धमकियां देने की शिकायतें भी सामने आई थी एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, ने मामलों का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश दिए और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर तीनों कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिराई पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि महकमे की छवि धूमिल करने वाले और आम जनता का उत्पीड़न करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed