खिदरपुर में जलभराव से ग्रामीण परेशान, पुलकित शर्मा ने उठाई आवाज

0
IMG-20260822-WA0016

स्याना विधानसभा क्षेत्र के गांव खिदरपुर में मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य रास्ते पर पानी जमा होने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। पुलकित शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या को उठाते हुए कहा कि इस मार्ग से गांव के करीब 500 लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे, किसान, नौकरीपेशा लोग और बीमारी की स्थिति में अस्पताल जाने वाले ग्रामीण भी शामिल हैं। इसके बावजूद लंबे समय से इस समस्या की ओर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का ध्यान नहीं गया है ग्रामीणों का कहना है कि जब देश के प्रधानमंत्री ‘विकसित भारत’ बनाने की बात कर रहे हैं, तो गांवों के मुख्य रास्तों की ऐसी स्थिति में विकास का सपना कैसे पूरा होगा? ग्रामीणों ने मांग की कि जलभराव की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान कराया जाए। पुलकित शर्मा ने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, विधायक एवं सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि यह क्षेत्रवासियों का दुर्भाग्य है कि जनप्रतिनिधियों के सामने बार-बार समस्याएं रखने के बावजूद उनका समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग की।इस मौके पर गांव से ललित शर्मा, अर्जुन शर्मा, राहुल शर्मा, शिवम शर्मा, अंस शर्मा और तरुण शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बच्चे मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed