एक सप्ताह में ब्लॉक नगर और वार्ड कमेटियों का पुनर्गठन करेगी कांग्रेस

0
IMG-20260731-WA0016

मिशन 2027 में जुटी कांग्रेस भाजपा को प्रत्येक विधानसभा में हराने का ब्लॉक व नगर अध्यक्षों ने किया सकंल्प

बुलन्दशहर : 2027 विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने नगर और ब्लॉक स्तर पर संगठन को पुनर्गठन कर सक्रिय करने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, ने शुक्रवार को जिला कार्यालय पर जिले के सभी नगर अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, की महत्वपूर्ण बैठक की और एक सप्ताह में सभी ब्लॉक, नगर कमेटियों के गठन करने के साथ-साथ सभी वार्ड और मण्डल कमेटियों के पुनर्गठन करने के निर्देश दिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष, ने दो टूक कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव बिल्कुल तैयार है संगठन में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी जियाउर्रहमान, ने कहा कि आमजन के मुद्दों को नगर, ब्लॉक स्तर पर उठाने की जरूरत है थाने तहसीलों पर व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है जियाउर्रहमान, ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है जियाउर्रहमान, ने कहा कि ब्लॉक, नगर अध्यक्ष कांग्रेस की रीढ़ है इनका सशक्त होना कांग्रेस के लिए जरूरी है जियाउर्रहमान, ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान बचाने के लिए कांग्रेस का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है और भाजपा को हराने के लिए सभी को एकजुट होना होगा बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों ने एकजुट होकर 2027 में भाजपा को हराने के लिए काम करने का संकल्प लिया और एक सप्ताह में सभी कमेटियों के पुनर्गठन का काम पूरा करने का आश्वासन जिलाध्यक्ष को दिया बैठक में यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ शुऐब, ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों को संगठन निर्माण करने, बूथ कमेटियों को बनाने के टिप्स दिए और लीडरशिप के नुख्से बताए जिला उपाध्यक्ष प्रशान्त बाल्मिकी, कंट्रोल रूम प्रभारी नईम मंसूरी, ने कहा कि जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, के नेतृत्व में कांग्रेस ने जिले के प्रत्येक नगर, ब्लॉक में संगठन का निर्माण किया है 2600 बूथ अध्यक्ष बनाने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है उन्होंने कहा कि अगस्त माह में सभी बूथ कमेटियों का सत्यापन कार्य पूरा किया जाएगा इस मौके पर देव शर्मा, नजमी चौधरी, सिराज अहमद, योगेश राघव, शाकिब मुकदम, दिनेश शर्मा, इरशाद पहलवान, प्रमोद त्यागी, सचिन वशिष्ठ, शेर खान, अखिल पठान, अब्दुल करीम, हुकुम सिंह लोधी, पवन कुमार, हामिद अली, अरुण सिंह, इशू शर्मा, विपुल कौशिक, राजेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, सैयद अमान, प्रशान्त बाल्मिकी, नईम मंसूरी, आशु कुरैशी, इसराइल गहलोत, देव गौतम, साहिल शाह, तनवीर चौहान, आदि मौजूद रहे ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed