IMG-20260731-WA0028
  • स्काउट भवन में गूंजा ‘सेवा और संस्कार’ का संदेश: बुलंदशहर में प्रादेशिक निर्देशों पर स्काउट्स एवं गाइड्स की रणनीति तैयार

बुलंदशहर: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर प्रदेश (प्रादेशिक मुख्यालय, लखनऊ) के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को जनपद संस्था बुलंदशहर की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। डी.ए.वी. तिराहा स्थित स्काउट भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला सचिव मुनीश कुमार द्वारा किया गया।

​बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025–26 की वार्षिक आख्या व आय-व्यय विवरण के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2026–27 के अनुमानित बजट का प्रस्तुतीकरण कर उसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

​बैठक में प्रादेशिक मुख्यालय से प्राप्त लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति, सदस्यता नवीनीकरण, नवीन पंजीकरण अभियान को गति देने तथा जिले के प्रत्येक विद्यालय तक स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।

​अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला मुख्य आयुक्त डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग का मूल ध्येय युवाओं में सेवा, संस्कार और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी पारदर्शिता, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रादेशिक लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया।

​इस अवसर पर जिला कमिश्नर (गाइड) डॉ. अनीता भारद्वाज, जिला कमिश्नर (स्काउट) मनोज कुमार, सह सचिव रमेश चन्द्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह, राजकुमारी राठी, डॉ. सीमा रानी, सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, राजबाला शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, रमाकान्त वर्मा, मुन्नीलाल, डॉ. दीपमाला शर्मा, गवेंद्र पाल सिंह, विनोद कुमार शर्मा, सतीश कुमार, बिन्दु चौधरी, प्रिया, नरेन्द्र कुमार शर्मा, रोहतास सिंह, पवन कुमार राठी तथा प्रीत कुमार सैनी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अंत में जिला सचिव मुनीश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

डी.ए.वी. तिराहा स्थित स्काउट भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला सचिव मुनीश कुमार द्वारा किया गया।बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आगामी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन हुआ। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025–26 की वार्षिक आख्या व आय-व्यय विवरण के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2026–27 के अनुमानित बजट का प्रस्तुतीकरण कर उसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।बैठक में प्रादेशिक मुख्यालय से प्राप्त लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति, सदस्यता नवीनीकरण, नवीन पंजीकरण अभियान को गति देने तथा जिले के प्रत्येक विद्यालय तक स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला मुख्य आयुक्त डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग का मूल ध्येय युवाओं में सेवा, संस्कार और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूरी पारदर्शिता, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रादेशिक लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला कमिश्नर (गाइड) डॉ. अनीता भारद्वाज, जिला कमिश्नर (स्काउट) मनोज कुमार, सह सचिव रमेश चन्द्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष ओमवीर सिंह, राजकुमारी राठी, डॉ. सीमा रानी, सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, राजबाला शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, रमाकान्त वर्मा, मुन्नीलाल, डॉ. दीपमाला शर्मा, गवेंद्र पाल सिंह, विनोद कुमार शर्मा, सतीश कुमार, बिन्दु चौधरी, प्रिया, नरेन्द्र कुमार शर्मा, रोहतास सिंह, पवन कुमार राठी तथा प्रीत कुमार सैनी सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अंत में जिला सचिव मुनीश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed