डीएम एवं एसएसपी द्वारा प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे पुलिस बल को किया गया ब्रीफ

0
IMG-20260717-WA0132

बुलन्दशहर : जिलाधिकारी कुमार हर्ष, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, द्वारा जनपद बुलन्दशहर में दिनांक 18/07/2026 के प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत डियूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ब्रीफ किया गया इस दौरान कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं वीवीआईपी सुरक्षा से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय से पूर्व पहुँचे तथा पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, फ्रिस्किंग तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए वायरलेस सेट के माध्यम से निरंतर सम्पर्क में रहें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों एवं कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए तथा प्रत्येक बिंदु पर सतर्क दृष्टि बनाए रखी जाए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के भी निर्देश दिए गए डीएम द्वारा सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण कर ली जाएँ तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें इस मौके पर पुलिस एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed