विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के सेवा सप्ताह के अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ समाजसेवी प्रदीप भारद्वाज ने किया शुभारंभ
राजीव शर्मा 18 जुलाई।विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को जहांगीराबाद रोड स्थित अग्रवाल पेंट एजेंसी (नितिन सिंघल प्रतिष्ठान) पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। शिविर में नगर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्राप्त किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप भारद्वाज, विभाग संगठन मंत्री मनीष सिसोदिया, प्रांत समरसता प्रमुख मनोज सिरोही, जिला मंत्री विनोद, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर, दीपक विभाग सत्संग प्रमुख, कृष्ण भारद्वाज, गुड्डू गुर्जर एवं व्यापारी नेता शिवकुमार गुप्ता ने माँ भारती व प्रभु श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।शिविर में डॉ. विनीत भारद्वाज के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम, जिसमें डॉ. अमीषा कंसल सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे, ने सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श, दवाइयाँ तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। शिविर में महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों एवं बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के जिला प्रचार प्रमुख प्रीतम सिंह ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी समय-समय पर ऐसे सेवा कार्यों का आयोजन करता रहेगा।इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके अलावा व्यापारी सुरक्षा फोरम नगर अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, जाने आलम, राजीव सराफ सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस जनकल्याणकारी स्वास्थ्य मेले की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अपने क्षेत्र में ही निःशुल्क और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हो जाती हैं।
