आर.के. पब्लिक स्कूल में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों का शुभारंभ; देश सेवा और अनुशासन की राह पर बढ़ेंगे

0
IMG-20260723-WA0020

(बुलंदशहर)। स्थानीय आर.के. पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए स्काउट एवं गाइड गतिविधियों का औपचारिक शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सेवा-भाव, टीमवर्क तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाना है।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि स्काउट एवं गाइड गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावहारिक प्रशिक्षण, सामाजिक सेवा, साहसिक गतिविधियों तथा व्यक्तित्व विकास के कई सुनहरे अवसर प्रदान किए जाएंगे।कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट एवं गाइड कमिश्नर श्री पवन राठी जी तथा अमर सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री रमेश चंद्र पांडेय जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में हुआ। अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्काउट एवं गाइड के उच्च सिद्धांतों का पालन करते हुए जीवन में अनुशासित, सेवाभावी और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रबंधक श्री शाहिद अली जी तथा प्रधानाचार्य श्री नगेंद्र सिंह जी ने कहा कि यह पहल बच्चों के चरित्र निर्माण और जीवन कौशल को मजबूती देने में मील का पत्थर साबित होगी। विद्यालय परिवार ने इस नई शुरुआत पर सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें उत्साहपूर्वक इस राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed