योगेश सिंघल के सिर फिर सजा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष का ताज; 4 अक्टूबर से सजेगा भव्य मंच
प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर मैदान में स्थानीय कलाकार करेंगे मंचन; बैठक में पेश हुआ आय-व्यय का ब्यौरा
औरंगाबाद (बुलंदशहर)।
कस्बा औरंगाबाद में श्री रामलीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक निवर्तमान अध्यक्ष योगेश सिंघल के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के भव्य रामलीला आयोजन के लिए योगेश सिंघल को पुन: अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की शुरुआत में कोषाध्यक्ष ध्रुव सिंघल ने गत वर्ष (2025) के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इसके उपरांत आगामी रामलीला महोत्सव के सफल संचालन हेतु नई कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में योगेश सिंघल के नाम पर सहमति जताते हुए उनकी ताजपोशी की।
4 से 21 अक्टूबर तक होगा रामलीला का मंचन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश सिंघल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही पूरी कार्यकारिणी का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी 4 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर के विशाल मैदान में भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। परंपरा के अनुसार स्थानीय कलाकार ही अपनी अभिनय कला से प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र को जीवंत करेंगे, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
बैठक में यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पुनीत सिंघल, नितिन सिंघल, सचिन सिंघल, मनोज कुमार गोयल, राजेश गोयल, मगसैन शर्मा, गौरव गोयल, हरेंद्र लोधी, दीपक अग्रवाल, संजय वर्मा, संजय सिंघल, ललित शर्मा, अनुज सिंघल, कृष्णा अग्रवाल, चेतन कंसल, शरद वर्मा सहित बड़ी संख्या में रामलीला प्रेमी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
