4 दिनों के अथक रेस्क्यू के बाद काली नदी से मिला मासूम चारू का शव, NDRF-SDRF की टीमें सम्मानि

0
IMG-20260801-WA0034

बुलंदशहर नगर के थाना कोतवाली क्षेत्र में बीते 28 जुलाई को भारी बारिश के दौरान नाले में बही मासूम बच्ची चारू का शव आखिरकार चार दिनों के भारी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया है। ड्रोन तकनीक और एसडीआरएफ (SDRF) की मुस्तैदी से शव को काली नदी में जलकुंभी के बीच से खोज निकाला गया।उल्लेखनीय है कि घटना के बाद से ही बच्ची की तलाश के लिए एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ, पीएसी फ्लड टीम, फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस एवं गोताखोरों की संयुक्त टीमें दिन-रात रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई थीं। शनिवार को ड्रोन की मदद से काली नदी में सर्च अभियान के दौरान जलकुंभी के पास शव दिखाई दिया, जिसे एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत बाहर निकाला। पुलिस द्वारा शव के पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्रशासन ने बढ़ाया जांबाजों का हौसलामासूम को बचाने और लगातार 04 दिनों तक चले इस जोखिम भरे रेस्क्यू अभियान में दिन-रात एक करने वाली एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी फ्लड टीम तथा स्थानीय गोताखोरों के सराहनीय एवं अथक प्रयासों की जिला प्रशासन ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बुलंदशहर द्वारा सभी टीमों के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed