Inspiring Indians’ में चमका देव राजपूत का नाम झुग्गी से राष्ट्रीय मंच तक बच्चों के सपने साकार करने पर मिला सम्मानरैपर्स डांस एकेडमी के संस्थापक देव राजपूत ‘Inspiring Indians – Volume 6’ पुस्तक विमोचन
शर्मा दिल्ली झुग्गी-झोपड़ियों और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों की प्रतिभा को तराशकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाने वाले रैपर्स डांस एकेडमी के संस्थापक देव राजपूत को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली है। रविवार को दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय में आयोजित ‘Inspiring Indians – Coffee Table Book (Volume 6)’ के भव्य विमोचन एवं सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।यह गरिमामयी कार्यक्रम ARK Studio एवं Jiv Ekta Foundation के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से कला, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम करने वाली हस्तियों को एक मंच पर लाया गया।सपनों को उड़ान देने का जज्बादेव राजपूत बीते कई वर्षों से निःशुल्क डांस प्रशिक्षण के माध्यम से उन मासूमों की जिंदगी में नई उम्मीद जगा रहे हैं, जिनके पास प्रतिभा तो है पर संसाधनों की कमी थी। उन्होंने न केवल इन बच्चों को घर की देहरी से निकालकर डांस एकेडमी तक पहुँचाया, बल्कि उन्हें टीवी रियलिटी शो और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बनाने के काबिल भी बनाया।”यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी बच्चों के संघर्ष और सपनों की जीत है। जब तक मेरी साँसें हैं, मैं जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ाने का यह मिशन पूरी निष्ठा से जारी रखूँगा।”— देव राजपूत, संस्थापक (रैपर्स डांस एकेडमी)’Inspiring Indians’ कॉफी टेबल बुक में दर्ज हुई प्रेरक कहानीसमारोह में मौजूद देश के प्रमुख अतिथियों ने देव राजपूत के इस निःस्वार्थ प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि देव राजपूत जैसे समर्पित युवा समाज के लिए एक जलती हुई मशाल की तरह हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को मानवता की सेवा का मार्ग दिखाते हैं।उनकी इस प्रेरक जीवन-यात्रा और सामाजिक योगदान को ‘Inspiring Indians – Volume 6’ कॉफी टेबल बुक में भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है, ताकि देश का हर नागरिक इससे प्रेरणा ले सके।
