तालाब की जमीन पर बुरी नजर रखने वालों पर सख्त EO रोहित सिंह वार्ड 6 से मिली शिकायत पर तत्काल मौके पर पहुंचे,

0
20260804_152429

औरांगबाद कस्बे में सरकारी संपत्तियों और प्राकृतिक जल स्रोतों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर पंचायत प्रशासन ने रुख कड़ा कर लिया है। वार्ड संख्या 6 स्थित अज़ीजाबाद में पोखर (तालाब) की जमीन पर कब्जा करने की मंशा से डाले गए कुलाबों को अधिशासी अधिकारी (EO) रोहित सिंह ने अपनी मौजूदगी में जब्त कराकर नगर पंचायत कार्यालय भिजवा दिया। अधिकारी के इस कड़े रुख से कस्बे के भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में खलबली मची हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड 6 के सभासद इखलाक कुरैशी ने अज़ीजाबाद स्थित सरकारी पोखर की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने के प्रयास की शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से की थी। मामला जल स्रोत की भूमि से जुड़ा होने के कारण अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बिना देरी किए शिकायत का संज्ञान लिया और प्रशासनिक टीम के साथ सीधे मौके पर पहुंच गए।मौके पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पोखर की जमीन को घेरने की नीयत से वहां अवैध रूप से कुलाबे डाले गए थे। ईओ ने तत्काल पंचायत कर्मचारियों को बुलाकर उन कुलाबों को उखाड़कर जब्त कराया और नगर पंचायत कार्यालय भिजवाने के निर्देश दिए।

इस दौरान ईओ ने सख्त हिदायत दी कि कस्बे में किसी भी सरकारी भूमि या तालाब पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में दोबारा कब्जा करने की कोशिश की गई तो संबंधितों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत लिपिक किशोरी लाल, विजय कुमार सहित कई अन्य पंचायत कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। E.O. रोहित सिंह की इस अचानक और निष्पक्ष कार्रवाई से जहां कब्जाधारियों के पसीने छूट गए, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed