कांवड़ियों की सेवा में आगे आई खाकी, पुलिसकर्मियों ने बांटी फ्रूटी और पानी

0
IMG-20260808-WA0016

औरंगाबाद माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों की सेवा में पुलिस भी पूरी तरह जुटी हुई है। औरंगाबाद थाना क्षेत्र की लखावटी चौकी क्षेत्र के चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा ने और पुलिसकर्मियों ने शिवभक्त कांवड़ियों को फ्रूटी और पानी वितरित कर सेवा भाव की मिसाल पेश की। लखावटी चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल शर्मा और सिपाही सुमित कुमार ने कांवड़ लेकर गुजर रहे शिवभक्तों को रोककर उन्हें फ्रूटी और पानी उपलब्ध कराया। भीषण गर्मी और उमस के बीच पुलिसकर्मियों की इस पहल से कांवड़ियों को काफी राहत मिली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों से कुशलक्षेम भी पूछी और उनकी यात्रा को लेकर जानकारी ली।पुलिसकर्मियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सेवा करना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। रास्ते में किसी भी कांवड़िया को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस लगातार सतर्क है। पुलिस की ओर से किए गए इस सेवा कार्य की कांवड़ियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed