चढूनी को गिरफ्तार करने के विरोध में औरंगाबाद थाने पर हंगामा

0
20260720_154450

औरंगाबाद।भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी को सोमवार दोपहर हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की सूचना मिलने से नाराज होकर संगठन के जिलाध्यक्ष ने हाईवे जाम करने की चेतावनी दे डाली।आनन फानन में थाना प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मोहल्ला अजीजाबाद स्थित जिलाध्यक्ष सुनील लोधी के आवास पर पहुंचे ओर हाईवे जाम करने जाते समय पुलिस ने उन्हें रोक दिया।सुनील लोधी की पुलिस से नोकझोक हो गई। सुनील लोधी ने गिरफ्तारी देने की बात कही तो पुलिस सुनील लोधी को जीप में बैठाकर थाने ले आई।पीछे से सूचना पाकर पदाधिकारी भी औरंगाबाद थाने पर पहुंच गए ओर थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए।जिलाध्यक्ष सुनील लोधी ने कहा कि मंगलवार में भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन होना है।एक दिन पहले ही हरियाणा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।यह सरकार की सूची समझी साजिश का परिणाम है।शाम करीब साढ़े चार बजे गुरुनाम सिंह चढूनी को हरियाणा पुलिस द्वारा छोड़ने पर ही थाने में धरना समाप्त हुआ।इस मौके पर देवेंद्र लोधी,पुष्पेंद्र चौधरी,रघुवीर सिंह पंवार,जोगेंद्र सिंह,सोनपाल सिंह,हरेंद्र प्रधान,रिंकू लोधी,भूपेंद्र चौधरी,वीरेंद्र सोनी,नरोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed